22 अक्टूबर 2013 - 20:30
ज़ायोनी सरकार की बर्बरता जारी।

ग़रीबों के अधिकारों को हड़पने और अत्याचार करने वाली ज़ायोनी सरकार के फ़ौजियों नें पश्चिमी जॉर्डेन के विभिन्न क्षेत्रों से ग्यारह फ़िलिस्तीनी मुसलमानों को गिरप़्तार कर लिया।

ग़रीबों के अधिकारों को हड़पने और अत्याचार करने वाली ज़ायोनी सरकार के फ़ौजियों नें पश्चिमी जॉर्डेन के विभिन्न क्षेत्रों से ग्यारह फ़िलिस्तीनी मुसलमानों को गिरप़्तार कर लिया।सूत्रों के अनुसार ज़ायोनी फ़ौजियों नें अलख़लील के पूरब में स्थित बनी नईम के इलाक़े में प़िलिस्तीनियों के घरों पर हमला करके दो नौजवानों सहित सात फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार कर के उन्हें गुप्त स्थान पर भेज दिया।इसी तरह बैते अम्र क्षेत्र में ज़ायोनी फ़ौजियों नें फ़िलिस्तीनियों के कुछ घर घेराव कर लिया जिसके बाद फ़िलिस्तीनियों और ज़ायोनी फ़ौजियों में झड़पें भी हुईं। ज़ायोनी फ़ौजियों नें फ़िलिस्तीन के कई अन्य क्षेत्रों से भी चार फ़िलिस्तीनियों को पकड़ लिया। ज़ायोनी फ़ौजियों की इस बर्बरता का उद्देश्य, फ़िलिस्तीनियों को प्रताड़ित करना और देश छोड़ने पर मजबूर करना है ताकि वह उनके घरों और ज़मीनों को हड़प सकें।